-थाना परिसर में महाशिवरात्रि एवं रमजान एवं होली के संबंध में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न’
कुठौंद (जालौन)। कुठौंद थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 फरवरी दिन शुक्रवार को आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, होली,रमजान को देखते हुए पीस कमेटी का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान,मौलाना, व्यापारी गण एवं पत्रकार उपस्थिति रहे।
पीस कमेटी के आयोजन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक ने उपस्थित सभी भाइयों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाए ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक ने आगामी त्योहार जैसे कि महाशिवरात्रि, होली,रमजान के संबंध में विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर उपस्थित थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक, एस आई कुलवंत सिंह, एस आई शिव भूषण प्रजापति, एस आई ओमप्रकाश सिंह,एस आई रामपाल सिंह,ग्राम प्रधान कुठौंद नरेंद्र महंत, व्यापारी गण मौलाना,पत्रकार कांस्टेबल प्रवीण शर्मा,सर्वेश कुमार, शरद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय-बैठक लेते प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक
फोटो परिचय-बैठक लेते प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक
Post a Comment