उरई,(जालौन)। अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी पवन गौतम द्वारा की गई नियुक्तियों के पश्चात आलौकिक भवन उरई में एक भव्य सम्मान समारोह एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामप्रकाश वर्मा मुखिया को मंडल अध्यक्ष झांसी एवं श्री कामता प्रसाद वर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य) को जनपद जालौन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों से समाज के विकास और एकजुटता को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन मजबूत होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पन्नालाल वर्मा, मंशाराम शाक्यवार , शिवनंदन शाक्यवार, संजीव कुमार एडवोकेट, जगदीश वर्मा, जितेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश , रमेश चंद्र वर्मा, बलराम वर्मा, होरीलाल वर्मा , हर नारायण वर्मा , लालमन वर्मा , नरेंद्र वर्मा , हरिश्चंद्र वर्मा (सहजादपुरा) , घनश्याम दास शाक्यवार , रूपनारायण वर्मा , परमलाल वर्मा , अनिल वर्मा (पुर), प्रदीप कुमार वर्मा , प्रमोद वर्मा , लालाराम वर्मा , रामदास शर्मा , सुनील कुमार वर्मा , मनीष वर्मा सहित कोली/कोरी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज के हितों और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की।
Post a Comment