मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण की बैठक में लापरवाह अधिकारियों पर बरसे डीएम


उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण की बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए मार्च तक अबिलम्ब कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम नगरीय को वाटर मोटर सप्लाई नगर पालिका परिषद पुनर्गठन योजना कदौरा, कोंच, नगर पालिका उरई सुशील नगर,  नगर पंचायत नदीगांव, रामपुरा, माधौगढ़, ऊमरी को कड़ी फटकार लगाते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उ०प्र० राज्य सेतु निगम लिमिटेड को 03 सेतुओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि० के अधिशासी अभियंता को जिला कारागार में भवन निर्माण, मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक, जालौन तहसील में अनावासीय भवन को विलम्ब से कार्य के लिए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी सिडको को सर्वाेदय विद्यालय बबीना का कार्य समयबद्ध पूर्ण कराये जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने उ०प्र० पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड को उपकेंद्र डकोर, महेवा को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कलेक्ट्रेट परिसर में अभिलेखागार में शीघ्र हस्तांतरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, नलकूप को परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस आवास लि० ग्रामीण अभियंत्रण को भवन हस्तान्तरित के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने यू०पी०आर०एन०एस०एस० को गौ संरक्षण केन्द्र रोमई, रतही, पहाड़ी को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उ०प्र० राज्य निर्माण संघ सहकारी लि० को विलम्ब कार्याे के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को पर्यवेक्षण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आवास-विकास द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराये जा रहे कार्य के लिए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जल निगम ग्रामीण को रोड रेस्टोरेशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति के लिए कड़ी फटकार लगाई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय-बैठक लेते जिलाधिकारी राजेश पांडेय

Post a Comment

Previous Post Next Post