जालौन। जालौन प्रीमियर लीग सीजन 3 के तीसरे क्वार्टर फाइनल का मुकाबला डायमंड क्रिकेट क्लब औरैया और दिल्ली बॉयज के बीच खेला गया। आज के अतिथि छत्रसाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश निरंजन ने दोनों टीमों के बीच टॉस करवाया। औरैया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर गिर गया। ओपनर कुनाल सांगवान ने सर्वाधिक 22 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। निर्धारित 18 ओवरों में टीम ने 10 विकेट खोकर 150 रन बनाये। औरैया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मु. आरव और हिमांशु पाठक ने 3-3 विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम का पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया। इसके बाद आये बल्लेबाज ने पारी को संभाला और रन गति को भी तेज करते हुए 112 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। ओपनर पारस कुमार ने 36 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। राहुल सिंह ने भी 41 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाये। टीम ने 15 ओवर में ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर दिल्ली बॉयज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। राहुल सिंह की 67 रनों की पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व सभासद सोमिल याज्ञिक ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान की।
फोटो परिचय- मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते आयोजक
Post a Comment