कृषि विज्ञान केन्द्र रुरा मल्लू मे हुआकृषक वैज्ञानिक संवाद

 
रुरा मल्लू (जालौन)।आज कृषि विज्ञान केंद्र  रूरा मल्लू पर निकरा योजना के अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन प्रोफेसर डॉक्टर एस बी एस राजू कुलपति बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राघवेंद्र सिंह निदेशक अटारी कानपुर के रूप में उपस्थित रहे।

 डॉक्टर आर  के बाजपेई निदेशक प्रसार बांदा कृषि विश्वविद्यालय नीता जाए  चिरान  वित्त नियंत्रण  अटारी डॉक्टर मोहम्मद मुस्तफा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के वी के जालौन, डॉक्टर मंजुल पांडे ,डॉक्टर विक्टर जोशी, डॉक्टर राजकुमारी सहित विशेष आमंत्रित किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसान क्लब अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, प्रगतिशील कृषक रामकिशोर पुरोहित ने किसानों की तरफ से अपने सुझाव रखें, जिसे माननीय कुलपति ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में चयनित गांव  के किसान समूह उपस्थित रहे l

Post a Comment

Previous Post Next Post