हज यात्रियों का हज ट्रेनिंग कैंप व टीकाकरण 12 फरवरी को
उरई। दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया के अध्यक्ष व शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकाती ने वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा हज 2026 के लिए जिले से हज पर जाने वाले हज यात्रियों का हज ट्रेनिंग कैंप व टीकाकरण कार्यक्रम की जिम्मेदारी हज ट्रेनर व मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना शमशुल कमर कादरी को सौपी गई है। हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एग्जामिनेशन एवं वैक्सीनेशन के लिए निर्देश प्राप्त हुए हैं, फिजिकली फिट व्यक्ति ही हज यात्रा कर पाएगा।
बता दे कि शहर के दारुल उलूम बरकाते मुहम्मदिया में 12 फ़रवरी को हज ट्रेनिंग कैंप व टीकाकरण कराया जाना है। मदरसे के अध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी हज यात्रियों को सीएमओ से तारीख मिलने के बाद मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एग्जामिनेशन एवं वैक्सीनेशन टीकाकरण कराया जा रहा है। कहा कि अनुपस्थित रहने की दिशा में हज यात्रियों को सीएमओ एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के परामर्श के बाद टीकाकरण कराया जाएगा। कहा कि टीकाकरण कैंप में हज यात्रियों को मेडिकल बुकलेट भी उपलब्ध करावाई जाएंगी। इसके अलावा हज यात्रियों को यात्रा, इबादत, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उक्त कार्यक्रम दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया के प्रबंधक व सदर इमाम जमील अहमद कादरी की अध्यक्षता व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के मुख्य अतिथि मे होगा। कहा कि हज ट्रेनर मौलाना शमशुल कमर अपने सहयोगी हाजी मुबीन के साथ मिलकर सभी हज यात्रियों को बेहतर, सुव्यवस्थित और समयबद्ध प्रशिक्षण एवं टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
हज यात्रियों को साथ ले जाने होंगे ये 6 दस्तावेज
---------------------
उरई। शहर के दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया में हज 2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए 12 फरवरी को हज ट्रेनिंग कैंप व टीकाकरण शिविर सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान हज
यात्रियों को पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, हज आवेदन फार्म, रकम की रसीद और अस्पताल से प्राप्त फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के किसी भी यात्री को टीका नहीं लगाया जाएगा। जिला हज ट्रेनर मौलाना शमशुल कमर ने सभी हज यात्रियों से समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण कराने की अपील की है।
Post a Comment