----एस आर पब्लिक स्कूल का फेयरवेल सम्पन्न-
उरई (जालौन)।एस आर पब्लिक स्कूल उरई में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की गुडलक पार्टी तथा इण्टरमीडिएट विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी विद्यालय परिसर में बड़ी सादगी के के साथ सम्पन्न हुई।
बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक अशोक राठौर ने कहा कि जीवन में सफलता का एक ही मंत्र है वह है अनुशासन।
अनुशासन पूर्वक निर्मित चरित्र के सहारे एक आलीशान जीवन जिया जा सकता है।
बिना अनुशासन के पढ़ाई करने का भी कोई मतलब नहीं है इसकी बानगी प्रतिदिन समाज में देखी जा सकती है।
विद्यालय चेयरमैन रमाकांत द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि शुक्ला ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने फेयरवेल को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Post a Comment