रणधीरपुर में 11 कुंडीय विशाल रुद्र महायज्ञ मैं गोपियों के वियोग की कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर


कुठौंद(जालौन)।  विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत रंधीरपुर में 46 वा वार्षिकोत्सव ११ कुंडीय विशाल श्री रुद्र महायज्ञ में श्रीमद् भागवत कथा वाचक भागवताचार्य श्री श्री 1008 जगतगुरु महामंडलेश्वर बाल योगी श्री महंत ब्रह्म ऋषि श्री अमृतदास खाकी महाराज जगन्नाथपुरी हैदराबाद (उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित) गुरु जी के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्णा जब गोकुल से मथुरा जा रहे थे उस समय गोपियों ने जो प्रेम दर्शाया इस कथा को सुनकर भक्तों की आंखों से आंसू निकलने लगे तथा कंस वध बध की कथा भक्तों को सुनने को मिली  इस विशाल कार्यक्रम में 11 फरवरी से प्रवचन होगे जिसमें प्रवचनकर्ता श्री श्री 1008 गणेशाचार्य महाराज गणेश पीठ नरसिंहगढ़ जबलपुर नासिक , श्री संत राजेंद्र दास महाराज मऊरानीपुर (झांसी) , विदेशी  ज्योति पाण्डेय चित्रकूट धाम के मुखारविंद से प्रवचन 11 बजे से हरिइच्छा तक सुनने को मिलेंगे।

यज्ञ भागवत कथा के आयोजक अध्यक्षश्री हनुमंतलला परीक्षित गजेन्द्र सिंह राजावत एवं किरण देवी, यज्ञ पति महेंद्र सिंह राजावत सहयोगी समस्त ग्रामवासी व समस्त क्षेत्रवासी, विशाल भंडारा दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार दोपहर 12रू00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा !
इस विशाल कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के द्वारा चाय एवं पानी पूरे यज्ञ में निशुल्क वितरण किया गया यह एक बहुत ही सराहनी कार्य रहा है जिसमें महेंद्र सिंह राजावत फौजी किशोर बाबा फौजी पहलवान सिंह फौजी अशोक सिंह फौजी द्वारा किया गया संतों की सेवा पूरन सिंह के द्वारा बहुत ही मेहनत के साथ की गई, कार्यक्रम में रामलीला प्रदेश स्तर के कलाकारों के द्वारा देखने को मिल रही है।
फोटो परिचय-कथा सुनाते  महामंडलेश्वर बाल योगी

Post a Comment

Previous Post Next Post