महाशिवरात्रि की तैयारियों पर पुलिस की नज़र, एसपी ने संगेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण


नदीगांव(जालौन)। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार ने संगेश्वर महादेव मंदिर, नीचे का पुरा थाना नदीगांव का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

एसपी ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही के रास्ते, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी से परंपराओं और मौजूदा व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की।
महाशिवरात्रि के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस निरीक्षण का मकसद पर्व के दिन होने वाले आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाना है।
फोटो परिचय- संगेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण करते एसपी

Post a Comment

Previous Post Next Post