उरई(जालौन)। घूसखोर पंडत फिल्म के विरोध में स्वर्ण आर्मी के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए बताया कि मनोरंजन विभाग द्वारा जिस फिल्म को स्वीकृत दी गयी है जिसका नाम घूसखोर पंडत रखा गया है।
इस फिल्म के नाम से ब्राह्मण समाज को बहुत नाराजगी है जिसमें ब्राह्मण समाज की छबि को खराब किया गया है जिसमें पंडत को घूसखोर कहा गया है। उन्होंने कहा कि पंडत कोई विभाग नहीं जो घूसखोरी कर काम करता है इस फिल्म को किस उद्देश्य से बनाया गया है क्या मकसद है जो ब्राह्मण को बदनाम किया जा रहा है। स्वर्ण आर्मी नेताओं ने इस फिल्म के नाम को बदलने या फिर कोई सीन या डायलॉग पंडत समाज के नाम पर है जिससे समाज को ठेस पहुंचे उसे काट कर आगामी भविष्य में कभी किसी भी जाति विशेष पर फिल्म न बनायें जाने की मांग उठाई है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सुधीर कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष स्वण आर्मी, नवल महाराज, ओमप्रकाश,सुमन गोस्वामी,सुरेश, ममता देवी, मनोज द्विवेदी, अनीता पांडेय, दिलीप कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सुधीर कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष स्वण आर्मी, नवल महाराज, ओमप्रकाश,सुमन गोस्वामी,सुरेश, ममता देवी, मनोज द्विवेदी, अनीता पांडेय, दिलीप कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment