मानपुरा नाबालिग किशोरी आत्महत्या मामले में युवक गिरफ्तार


रामपुरा, जालौन। मामला  रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी राधा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने था मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की मां सरोज ने रामपुरा थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप  था कि पड़ोसी ग्राम छौना निवासी सौरभ पुत्र महेश राठौर उनकी पुत्री को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। 

मां के अनुसार, घटना से पूर्व भी आरोपी युवक ने राधा को घर से बाहर बुलाया था, लेकिन इंकार करने पर उसे धमकी दी गई। इन धमकियों और लगातार मानसिक उत्पीड़न से राधा भयभीत और अवसादग्रस्त हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और छेड़छाड़ से तंग आकर राधा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने प्रकरण का संज्ञान लिया और पीड़ित पक्ष से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की गई। जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रामपुरा रजत कुमार सिंह  मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
फोटो परिचय- गिरफ्तार युवक

Post a Comment

Previous Post Next Post