कोंच(जालौन)। कार का अनियंत्रित होना इसी से स्पष्ट होता है कि कार ने रखे ढाले को तोड़ते हुए ढाले के पीछे बनी दीवाल में जा घुसी जिससे दीवाल भी टूट गयी गनीमत रही कि कोई गम्भीर दुर्घटना या जनहानि नहीं हुई सूचना पर पहुंची पुलिस हकीकत को जांच करने में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुसमरा निबासी राजा भैया अपनी कार अल्टो आर जे 14 3सी 1288 से अपनी मौसी के घर ग्राम नरी गया हुआ था और वह दिन सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे वापिस अपने घर कुसमरा के लिए लौट रहा था और जैसे ही पहाड़ गांव रोड स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचा ही था तभी उसकी कार अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क किनारे रखे ढाले को तोड़ते हुए ढाले के पीछे बनी दीवाल में जा घुसी जिससे ढाला चकनाचूर हो गया और ढाले के रखे सामान का करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हो गया हादसे के समय ढाला पर राम मोहन झाँ बैठे हुए थे जो वाल वाल बच गए गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ न कोई जनहानि हुई सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
फोटो परिचय- दीवाल में घुसी कार
Post a Comment