कालपी(जालौन)। विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि 400 के वी फरुखाबाद- महेवा डीसी लाइन के स्ट्रिंग कार्यों (तार खींचने) के कारण दिनांक 17 फरवरी से 21 फरवरी तक दिन में 10 बजे से 2 बजे तक 4-4घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने अवगत कराया है कि विद्युत पारेषण केंद्र उरई के द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर -2 के अधीन विधुत विभाग का निर्माण कार्य ग्राम गोरा में चल रहा है। डीसी लाइन में तार खींचने के कार्य की वजह से नियामतपुर व बरसेला में आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी।
फोटो परिचय- एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान
Post a Comment