पालिका अध्यक्ष ने छात्राओं को सौंपे बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं


कालपी (जालौन)। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव रहे, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जिससे व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पूरी लगन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल हों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और नगर का नाम रोशन करें।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कंचन यादव ने किया। इस अवसर पर सभासद दिनेश कुमार, शिशुपाल सिंह यादव सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बेहतर परिणाम लाने का संकल्प दोहराया।
फोटो परिचय- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post