समाज की एकजुटता ही विकास की कुंजी है: डा. अनुरागी


0उरई में कोली कोरी समाज का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
0नवनिर्वाचित-नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
उरई,(जालौन)। आज ईशा वेंकट हॉल, उरई में अखिल भारतीय कोली कोरी समाज द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षाेल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के नवनिर्वाचित एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. घनश्याम अनुरागी  ने कहा कि समाज की एकजुटता ही विकास की कुंजी है और इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

   समारोह में विशेष रूप से भूमि विकास बैंक जालौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल शाक्य, नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष रामप्रकाश मुखिया एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवकुमार शाक्यवार को भी समाज की ओर से उनके योगदान के लिए सराहा गया। कार्यक्रम में पन्नालाल वर्मा, मंशाराम शाक्यवार, शिवनंदन शाक्यवार, संजीव कुमार, दीपू वर्मा,एडवोकेट राजकुमार वर्मा, जगदीश वर्मा, मनीष वर्मा, सभासद कड़ौरे वर्मा, भरतराम वर्मा, मान सिंह वर्मा, शिवम् वर्मा, जितेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, रमेश चंद्र वर्मा, बलराम वर्मा, होरीलाल वर्मा, हर नारायण वर्मा, लालमन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा सहजादपुरा, घनश्याम दास शाक्यवार, रूपनारायण वर्मा, परमलाल वर्मा, अनिल वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रमोद वर्मा, लालाराम वर्मा, रामदास शर्मा, सुनील कुमार वर्मा सहित कोली-कोरी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के अंत में समाज के एकजुटता और उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया गया।
फोटो परिचय-समारोह को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी

Post a Comment

Previous Post Next Post