चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार में जिंदा जलकर हुई मौत


उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर अपनी कार से वापस उरई आ रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार हाइवे पर एक ट्रक में पीछे से घुस गई जिससे कार में अचानक आग लग गयी जब तक उन्हें बचाया जाता उनकी आग से जलकर मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार उरई निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कुशवाहा देर रात अपनी कार से निकले थे शनिवार की प्रातः वापिस आते समय उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई जब तक वह कुछ समझ पाते दुर्घटना के बाद अचानक कार में आग लग गई जिससे वह कार में फंसकर अपने बचाव के लिये चीखते चिल्लाते रहे मगर कोई उनकी मदद नही कर पाया और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post