दो वाहनों के चालक व स्वामी के खिलाफ खनिज चोरी का मामला दर्ज


एसडीएम की अगुवाई में पकड़े गए ट्रक 
कालपी (जालौन)। खदानों से बगैर प्रपत्र से बालू लोडकर परिवहन करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में पकड़े गए दो डंपर व ट्राला वाहन के चालक तथा मलिक के खिलाफ जिले के खनिज मोहर्रिर की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है। 

उक्त प्रकरण को लेकर जिला जालौन खनिज कार्यालय के मोहर्रिर उमेश कुमार ने कालपी कोतवाली में अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 3.2.2026 की शाम को एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह को अवधेश कुमार सिंह परिवहन व खनिज विभाग की टीम के द्वारा जोल्हूपुर तिराहा के पास 3 मोरम लदे वाहनों की जांच की गई। जिसमें दो वाहनों के द्वारा मोरम का परिवहन बिना परिवहन प्रपत्रों के ई एम एम 11 फार्म सी के किए जा रहे थे। दोनों वाहनों डंपर व ट्राला को कालपी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। ट्राला वाहन में 39 घनमीटर व डंपर में 34 घनमीटर बिना परिवहन प्रपत्र के वाहन चालक व वाहन स्वामी मिली भगत से मोरम, गिट्टी चोरी से अवैध परिवहन किया जा रहा था। खनिज मोहर्रिर की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 303(2) व 317 (2) तथा खनिज अधिनियम की धाराओं 4 व 21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर विपिन कुमार के द्वारा शुरू कर दी गई है।
फोटो परिचय- दो ट्रको को पकड़ा एसडीएम खनिज टीम ने 

Post a Comment

Previous Post Next Post