0 एसडीएम व डॉक्टरों की हुई मीटिंग
कालपी (जालौन)। बच्चों को होने वाले खसरा रोग से नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
जिसमें विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को शत प्रतिशत खसरे व रूबेला के टीके लगाने की रणनीति तैयार की गई है।
खसरा, रूबेला एम आर विशेष अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। गुरुवार को तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि (एम आर) वैक्सीन लगाने से कोई बच्चा छूट न जाए। सभी को सक्रियता से अपनी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने बताया कि कालपी नगर के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों 5 ए एन एम स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के द्वारा एम आर का टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। जबकि चिकित्सालय में नियमित टीके लगाए जाएंगे। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार शर्मा, डॉक्टर दर्शन सिंह, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, मानीटर राम जी, राहुल कुमार , भास्कर, कंचन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो परिचय- एमआर विशेष अभियान में चर्चा करते एसडीएम व चिकित्सा अधिकारी।
फोटो परिचय- एमआर विशेष अभियान में चर्चा करते एसडीएम व चिकित्सा अधिकारी।
Post a Comment