इमामों एवं धर्म गुरुओं संग बैठक कर सुझाव मांगे’अधिशाषी अधिकारी ने


कोंच(जालौन)। आगामी रमजान माह में किसी भी प्रकार की नमाजियों को परेशानी ना हो और उनकी हर सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाए इसके लिए दिन सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने मस्जिदों के इमामों एवं मुस्लिम धर्म गुरुओं संग बैठक करते हुए उनके सुझावों को सुना जिसमें साफ सफाई पेयजल आपूर्ति नालियों की नियमित सफाई सुअर नियंत्रण एवं निर्वाद बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यबस्थाओं पर अपने सुझाव दिए जिस पर अधिशाषी अधिकारी ने सम्बंधित विभागों से बात करते हुए कहा कि रमजान माह के दौरान व्यबस्था में कोई कमी न रह जाये जिसके लिए समय के पूर्व ही व्यबस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए।

उन्होंने पालिका कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मस्जिदों के आस पास सफाई व्यबस्था करते हुए जल भराव अगर कहीं होता है तो उसे तत्काल ठीक करें और नियमित स्थलीय निरीक्षण करते हुए आने बाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें वहीं ई ओ ने उपस्थित लोगों से कहा कि अगर कोई कमी या असुविधा आपको होती है तो तत्काल ही पालिका को सूचना दें जिससे तुरंत ही समस्या का समाधान किया जा सके और नगर में स्वच्छता शांति और आपसी सौहार्द बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें इस दौरान शहर काजी बशीरुद्दीन पूर्व सभासद जाहिद हाजी अब्दुल हाफिज हाफिज मुजीबुर्रहमान हाजी आजाद कुरैशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- धर्म गुरुओं संग बैठक करती अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव 

Post a Comment

Previous Post Next Post