मौसम परिवर्तन में स्वास्थ्य के प्रति रखे सावधानी -डॉ. गोपाल दुबे


रामपुरा(जालौन) । मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दुबे ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने जनसंदेश देते हुए बताया कि इस समय सुबह और शाम के समय सर्दी  बढ़ जाती है, जिससे लोगों को सर्दी से बचाव करना बेहद जरूरी है। डॉ. दुबे ने कहा कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है  विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में। ऐसे में लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और ठंडी हवा से बचें।

बचाव के उपाय
डा गोपाल दुबे ने जानकारी देते बताया  कि बाहर का खुला और अस्वच्छ भोजन न करें, गर्म पानी का प्रयोग करें  क्योंकि इससे संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। घर का बना ताजा और पौष्टिक भोजन ही सेवन करें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी को वायरल बुखार, खांसी, जुकाम या किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी डॉक्टर या स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर परामर्श लें। समय पर इलाज से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि सतर्क रहकर आवश्यक सावधानियां अपनाएं, ताकि मौसम परिवर्तन के इस दौर में स्वयं और अपने परिवार को स्वस्थ रखा जा सके।
फोटो परिचय- जानकारी देते डा गोपाल दुबे 

Post a Comment

Previous Post Next Post