कोंच(जालौन)। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर संपर्क अभियान किया गया इस अभियान के अंतर्गत संघ के स्वयंसेवक नगर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में पहुंचे तथा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया स्वयंसेवकों ने लोगों को संघ के विचार उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की भूमिका और समाज सेवा से जुड़े कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह हर घर संपर्क अभियान 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लगातार चलाया जा रहा है अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए पूरे नगर को 6 बस्तियों में विभाजित किया गया है प्रत्येक बस्ती में अलग-अलग टोलियां गठित की गई हैं जो निश्चित क्षेत्र में जाकर घर-घर संपर्क कर रही हैं टोलियों के माध्यम से नागरिकों को संघ की शताब्दी वर्ष की गतिविधियों सामाजिक समरसता संस्कार निर्माण सेवा कार्यों और राष्ट्रहित में संघ की भूमिका से अवगत कराया जा रहा है।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा समाज को संगठित रखने का संदेश दिया नागरिकों ने भी अभियान में रुचि दिखाते हुए संघ के कार्यों की सराहना की संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक संघ के विचार पहुंचाना और राष्ट्र सेवा के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है इस अवसर पर रामकुण्ड बस्ती प्रमुख सुरेंद्र रामकुण्ड बस्ती पालक हिमांशु विपिन जिला सेवक प्रमुख सागर शास्त्री जिला सह बौद्धिक प्रमुख रामकुण्ड श्रीराम टोली प्रमुख शिव सिंह नीरज आदि रूाामिल रहे।
Post a Comment