उरई(जालौन)। ग्राम मुसमरिया, जनपद जालौन स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में आयोजित राष्ट्र जागरण नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातःकालीन बेला में देव पूजन एवं वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धा एवं अनुशासनपूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।
प्रातःकालीन पूजन क्रम के अंतर्गत उमाशंकर गुप्ता (सपत्नीक) द्वारा कलश पूजन, संतोष सिंह चौहान द्वारा अखण्ड दीपक पूजन, गौतम सिंह अटरिया द्वारा परम् पूज्य गुरुदेव पूजन तथा शिव सम्पत्ति सिंह द्वारा वन्दनीया माता जी का पूजन संपन्न हुआ। इसी क्रम में बलवीर सिंह द्वारा विश्वमाता, देवमाता एवं वेदमाता गायत्री पूजन, भानुप्रताप सिंह, श्याम किशोर एवं राकेश गुरु जी द्वारा सर्वतोभद्र पूजन किया गया।
तत्पश्चात अरविन्द सिंह द्वारा पीला तत्व वेदी, रामबली सिंह (उरई) द्वारा लाल तत्व वेदी, रघुवीर द्वारा काली तत्व वेदी तथा कुलदीप खांखरी द्वारा हरा तत्व वेदी का पूजन कर गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों से आहुतियाँ अर्पित की गईं।
कथा प्रारंभ से पूर्व सतनाम सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान, सिकरी), रामजी सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान, मुसमरिया), अभय सिंह सेंगर (गधेला), कल्याण सिंह निरंजन एवं राजेश गुप्ता (उरई) द्वारा सामूहिक रूप से कथा व्यास एवं यज्ञ टोली का मंगल तिलक एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
फोटो परिचय- वैदिक अनुष्ठान करते श्रद्धालु
Post a Comment