--अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला बिंग जिलाध्यक्ष बनीं सुनीता राज
उरई,(जालौन)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन की ओर से शंकर बैंकट, राठ रोड उरई में सोमवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारी, व्यापारी प्रतिनिधि और गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि संगठन में महिला उद्यमियों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी सौंपी जाती है। संगठन का मूल उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता की संस्तुति पर जिला उपाध्यक्ष एवं महिला बिंग की चुनाव प्रभारी डॉ. प्रज्ञा राजपूत ने प्रमुख महिला व्यवसाई व प्रकृति प्रेमी श्रीमती सुनीता राज के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताते हुए श्रीमती सुनीता राज को महिला बिंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं अनीता दोहरया को उरई नगर अध्यक्ष, महिला बिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई।श्रीमती सुनीता राज के मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि उनके व्यापारिक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगाव से महिला उद्यमियों को संगठित करने में नई दिशा मिलेगी।
बैठक में महिला व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिपौल्या ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी ने व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन विस्तार के तहत बलवीर सोनी, संदीप पांचाल, वंदना पांचाल, ईओ सुनील गुप्ता (इलेक्ट्रॉनिका), हृदेश पटेल, अरुण द्विवेदी, विजय कुमार गोयल और शिव दयाल हुंका को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सह संयोजक ज्ञान सिंह खंगार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव राठौर, केदार भारद्वाज, संजय सुहाने, हरकौती, रामबाबू कौशल, रोहित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, संतोषी कुमारी, मनीषा द्विवेदी, दक्षा गुप्ता, संगीता कौशल, सोनिया अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पुष्पा सिंह, सुजाता सिंह, ज्योति अवस्थी, सपना अग्रवाल, मोहन रावलानी, जगदीश प्रसाद, रमेश यादव, बलवीर जादौन, पल्लवी यादव, राजकुमार अग्रवाल, बृजेंद्र सिंह, विनीता कुशवाहा, संगीता देवी, संदीप अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, प्रवीण बजाज, दिनेश कुमार पुरवार, धर्मेंद्र शर्मा, बंटू गुर्जर, अतुल त्रिपाठी, निलय गुप्ता, देवराज, सविता सिंह, सौरभ अवस्थी, सुंदर लाल वर्मा, उदय ठाकुर, रवींद्र राजपूत, मनोज कुमार, वरुण मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्रा, धर्मेंद्र पांचाल, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, दिनेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
Post a Comment