- 2027 में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास)
जालौन। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा मोर्चा के बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप गौर के उरई आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर स्वर्गीय रामविलास पासवान की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरि और जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी के नेतृत्व में झांसी रोड स्थित केजीएन टेंट हाउस पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलदीप गौर ने कहा कि बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कुलदीप गौर ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में वंचित वर्गों के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। उन्होंने इंडिया गठबंधन और पीडीए की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद सपा, बसपा और कांग्रेस ने अनुसूचित समाज को उनका वास्तविक अधिकार नहीं दिया। बुंदेलखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि चिराग पासवान के नेतृत्व में जल्द ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोजपा (रामविलास) के समर्थन के बिना उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना आसान नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी। इस मौके पर अभिनव मिश्रा (अंशु महाराज), श्याम सोनी, ओमजी गुर्जर, गौरव बुधौलिया, इरफान खान, आसिफ मंसूरी, गफ्फार मंसूरी चौरसी, जितेंद्र मुखिया, नसीम, जाहिद मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment