उरई(जालौन)। आज भारतीय जनता पार्टी ने अटल जन्म शताब्दी की जिला कार्यशाला एल डी सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस अजनारी उरई में की जिसके मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे उन्होंने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति वर्ष का आयोजन किया जाएगा 24दिसंबर को अटल बिहारी की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की सफाई कर भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जनपद की तीनों विधान सभाओं में सम्मेलन 25से 31दिसंबर तक किए जाएंगे एवं इंटर कॉलेज महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की मुख्य रूप से उपस्थित बृजभूषण सिंह जिला महामंत्री रविंद प्रताप अग्निवेश चतुर्वेदी विवेक कुशवाहा रेखा वर्मा नीरज दुबे रामानुग्रह गुर्जर ज्योतिष सिंह मनोज यादव वीर प्रताप जादौन व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- कार्यशाला को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल
फोटो परिचय- कार्यशाला को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल
Post a Comment