(रामकुमार शर्मा)
गोवर्धन। गांव अड़ींग स्थित ऐतिहासिक कलोल कुंड के घाटों पर देव दीपावली पर दीपदान करके मनाई गई। इस दौरान हर समाज की माता बहनों ने कुण्ड के चारों तरफ दीपक जलाकर कुंड को जगमग कर दिया। इस दौरान गोवर्धन महाराज की जयकारे गूंजते रहे।
विदित हो की यह वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण ने दान लिया और इसलिए गांव का नाम अड़ींग पड़ा। ब्रज चौरासी कोस की यात्रा के दौरान श्रद्धालु इस कुंड में आचमन करते चले आ रहे हैं। यह कुण्ड बौद्ध धर्म की स्मृतियों का भी साक्षी रहा है। ब्रिटिश काल में खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा निकली जिसे विक्टोरिया संग्रहालय मुंबई में संरक्षित किया गया है। आयोजकों में पंकज पंडित, मनोज पंडित, महाराज सिंह, हंसा पहलवान, श्याम कपूर, भागवत तिवारी, अजीत सैनी आदि का सहयोग रहा। श्रद्धालुओं का आभार प्रकट दिलीप यादव ने किया।
Post a Comment