जिनकी कोई नही सुनता उसकी आवाज बनें मीडिया-सांसद



उरई(जालौन)। जिनकी कोई नही सुनता उनकी आवाज बने मीडिया यह विचार सांसद नारायण दास अहिरवार ने व्यक्त किए। वह कल देर शाम पूर्व विधायक संतराम कुशवाह्न के आवास पर जनसंर्घष मोर्चा की और से वरिष्ट पत्रकार अनिल शर्मा के पत्रकारता के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजिन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुपा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। सांसद श्री अहिरवार ने कहा कि अनिल शर्मा ने अपनी कलम उन लोगों के लिए मजबूती से चलाई जिनकी आवास सुनने वाला कोई नही था। यही सच्ची पत्रकारता का धर्म है सासंद श्री अहिरवार ने कहा कि चाहे उरई से दिल्ली ट्रेन का मामला हो या जनता की कोई समस्या का मामला हो वो संसद में उठाते रहे हैं।

 अव शिक्षकों के मुददे को संसद में उठाएंगें। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि अनिल शर्मा निप्पक्षता से काम करते रहे हैं। यही उनकी ताकत है। पूर्व विधायक संतराम कुशवाह्य ने कहा कि अनिल शर्मा ने पत्रकारता को अपने आचरण में लिया है। इस लिए उनकी पत्रकारता को हमेशा याद किया जाएगा। बुजुर्ग समाजसेवी राम कृष्ण शुक्ला ने कहा कि अनिल शर्मा की पत्रकारता आम लोगों के जीवन के सरोकारों से जुड़ी रही है समाज वादी चितंक अशोक गुप्ता महावली ने कहा कि 50 साल की पत्रकारता में अनिल शर्मा के पास अपना कोई मकान नही है। अनिल शर्मा और केपी सिंह दो ऐसे पत्रकार हैं जिनके पास अपना कोई वाहन नही है जिनकी ईमानदारी का यही सवसे वडा प्रमाण है। प्रसिद्ध टीवी और फिलम कलाकार आरिफ सहडोली ने कहा कि अनिल शर्मा पत्रकारता के अलावा रंग कर्मियों और साहित्यक गतिविधियों को वढ़ावा देने में हमेशा आगे रहते हैं। इप्टा की केन्द्रीय के सदस्य राज पप्पन और अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला ने आलमपुर देवी कांड का पर्दा पाश करने के लिए उन्हें वधाई दी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर पूर्व शहर अध्यक्ष रिहान मिटटीकी अखिलेश शर्मा डॉ. राम प्रताप सिंह शाहिद भाई ताहिर भाई डॉ. दिनेश कमाल अहमद रशिम पाल जल सहेली राधा कामरेट सुधीर अवस्थी संजय पाठक के अलावा राकेश वाथम कमल दुवे डीडी पांचाल अचले शर्मा शंकर शुक्ला श्री कांत शर्मा मुजीव आलम ने विचार रखें। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे किसान संघर्ष मोर्चा सुरेश निरंजन भईया जी किसान नेता सुरेंद्र भदोरियां ने कहा कि अनिल शर्मा की पत्रकारता को आज इस लिए याद किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पत्रकारता में कोई धन नही कमाया। अधिकारिया और नेताओं की जी हजूरी नही की। गरीवो की आवाज वने इस लिए जिले में आज उनका एक अलग मुकाम हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के प्रातीय ने गिरेन्द्र सिंह ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post