नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया


कालपी। आज दूसरे दिन मां गायत्री विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालपी में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन हुआ। जिसमे मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 
 सुबह आठ बजे हवन यज्ञ का शुभारंभ हुआ जो श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांच पालियों में हवन कराया गया। इसके बाद आंवल खेड़ा,मथुरा झासी से आये हुए विद्वान वक्ताओं ने

 कार्यकर्ता गोष्ठी में हिस्सा लिया और अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की जन्म शताब्दी के बारे में बताया, साथ ही हवन यज्ञ से मानव जीवन में क्या फायदे हैं बताया गया इतना ही नहीं मानव में देवत्व का उदय के साथ साथ मानव के सभी सोलह संस्कार बताये गए किस संस्कार का क्या मतलब है। इसके बाद शाम तीन बजे से प्रज्ञापुराण कथा शुरू हुई। जिसमे गुरु को भगवान ब्रम्हा, विष्णु, महेश का स्वरूप बताया। सभी कार्यक्रम गायत्री मंत्रोच्चारण और देव पूजन के साथ विधि विधान से शुरू हुए। शाम को प्रज्ञा पुराण कथा में गुरु वंदना एवं गुरु के महत्व के बारे में विस्तार से समझा कर बताया गया जीवन में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। आज विशेष रूप से वार्ड सभासद धर्मेन्द्र पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सविता, शहर के जाने माने चिकित्सक डाक्टर वीरेन्द्र ओमरे, अशोक कुलश्रेष्ठ, शिव स्वरूप सोनी, रममू यादव धमना, करन यादव,काली देवी मंदिर के महंत, कालिया स्थान के महंत,महादेव मंदिर के महंत सहित शहर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। आये हुए अतिथियों का विद्यालय संचालक ओ पी सैनी, संस्थापक सुभाष चंद्र एवं एड. डी सी सैनी ने मंगल तिलक कर स्वागत किया।
फोटो परिचय- नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हवन में मौजूद श्रद्धालु

Post a Comment

Previous Post Next Post