नवरात्रि की नवमी पर मां जालौन देवी माता पर डीएम,एसपी ने टेका मत्था

(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। आज शारदीय नव रात्रि की नवमी के पावन पर्व पर जनपद जालौन के कुठौंद क्षेत्र में यमुना तट पर स्थित भव्य प्राचीन मन्दिर मां जालौन देवी माता के दरबार में जालौन जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने माता का सिंगार, पुष्प-माला भेट कर माता के चरणों में माथा टेक कर जन कल्याण एवं मानव जीवन में सुख शान्ति के लिए देवी मां से प्रार्थना कर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने देवी मां के भक्तों के साथ जय माता दी के जयकारे लगाए माता के मन्दिर पर बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य  प्रदर्शन के साथ जबारे की बारी चढ़ाई गई वही माता के भक्तों द्वारा मन्दिर प्रांगण में कई जगह भव्य भंडारा का आयोजन भी किया गया!

 मन्दिर समित के पुजारी अनिल चतुर्वेदी, सर्वेश महाराज व पुलिस प्रशासन के द्वारा देवी माता के कई हजारों की संख्या में आए भक्तों को क्रमवाद्य शान्ति पूर्वक देवी माता की जबारो का विसर्जन और दर्शन करवाएं गए वहीं कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय के द्वारा नवरात्रि में मय पुलिस फोर्स के साथ व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।
फोटो परिचय- जालौन देवी माता पर दर्शन करने पहंुचे डीएम,एसपी 

Post a Comment

Previous Post Next Post