(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। यमुना नदी के तट में बनाए गए अस्थाई कृतिम सरोवर में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। भक्तों के द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विदित हो कि कालपी तथा आसपास के क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं की स्थापना भक्तों के द्वारा की गई है। दरअसल यमुना नदी के तट में नगर पालिका के द्वारा अस्थाई कृतिम सरोवर स्थापित कराया गया है। इसी सरोवर में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।विसर्जन स्थल के आसपास पुलिस, पालिका तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी तैनात रहेंगे।बुधवार को उपजिलाअधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला के द्वारा अस्थाई सरोवर का निरीक्षण किया। ग्राम बैरई में स्थापित देवी प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन की देखरेख में अस्थाई सरोवर में कराया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लगातार 9 दिनों तक देवी पंडालों में भक्तों तथा महिलाओं की भारी भीड़ पूजन तथा आरती करती रही है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार नवरात्रि के उपरांत देवी प्रतिमाओं को यमुना नदी में विसर्जन करने की मान्यता है, लेकिन एनजीटी के आदेशों के अनुरूप यमुना नदी में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन करने पर रोक लगाई गई है। इस वजह से यमुना नदी के किनारे बांके बिहारी मंदिर समीप नगर पालिका के द्वारा अस्थाई जल सरोवर तैयार किया गया है। उन्होंने देवी प्रतिमा विसर्जित करने आये श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की तैनाती की गई है व गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक सरोवर के चारों ओर वैरिकेटिंग की जाएगी वैरिकेटिंग के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति नही जाए, देवी प्रतिमा विर्सजित करने के लिए पालिका कर्मियों की तैनाती है। इस मौके पर निर्माण लिपिक सरफराज खान, शिशुपाल सिंह पप्पी यादव पालिका कर्मचारी मौजूद रहें।
फोटो परिचय- देवी विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ
Post a Comment