सड़क किनारे तड़प रहे घायल युवक की नायब तहसीलदार ने बचाई जान,


कालपी (जालौन)। सरकारी दायित्वों के साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला चतेला गांव से शासकीय कार्य संपन्न कर कालपी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चतेला-कदौरा मार्ग पर पंडोरा गांव के समीप उनकी नजर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े एक युवक पर पड़ी। युवक दुर्घटना के बाद दर्द से कराह रहा था और मौके पर उसकी सहायता के लिए कोई मौजूद नहीं था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारी की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से घायल युवक को शीघ्र उपचार उपलब्ध हो सका।
नायब तहसीलदार की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ मानवता के प्रति संवेदनशीलता भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है।
फोटो परिचय- घायल को अस्पताल पहुचाते नायब तहसीलदार

Post a Comment

Previous Post Next Post