मैया के जयकारों के साथ हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन


0 एसपी ने पहंुच कर यमुना नदी के तट पर जायजा लिया 
कालपी (जालौन)। यमुना नदी कालपी के तट में स्थित अस्थाई सरोवर में भक्तों ने जयकारों के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। 
   शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कालपी नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक देवी पंडालो में देवी प्रतिमाओं को स्थापित किया गया था।

 उसरगांव, बैरई, जोल्हुपुर आदि ग्रामों के भक्तगण गाजे बाजे तथा देवी मैया के जयकारों के नारे लगाते हुए भक्तगण अपनी-अपनी टोलियां के साथ बिहारी जी घाट के पास यमुना नदी के किनारे अस्थाई सरोवर में पहुंचे तथा धार्मिक रीति-रिवाज से देवी प्रतिमाओं का नम आंखों से विसर्जन किया गया। इसी क्रम में कालपी नगर के अलग-अलग मोहल्ले में स्थापित देवी प्रतिमाओं का धूमधाम पूर्वक विसर्जन किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने भी यमुना नदी के किनारे स्थित बिहारी घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा देवी प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिये।सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपजिलाअधिकारी मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कार्यवाहक कोतवाल उदय प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल, ओंमकार सिंह, समेत पुलिस जवानों तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तैनात रहे। 
फोटो परिचय-देवी प्रतिमाओं का विसर्जन करते भक्त व जायता लेते एसपी

Post a Comment

Previous Post Next Post