महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश आज भी विश्व को नई दिशा प्रदान करता है- अरविंद यादव


---नगर पालिका कार्यालय में गांधी जयंती पर तिरंगा फहराकर रामधुन का आयोजन
कालपी(जालौन)। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती कालपी तथा आसपास के क्षेत्र में धूमधाम पूर्वक मनाई गई इस अवसर पर जगह-जगह ध्वजारोहण तथा रामधुन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी प्रकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को मना कर याद किया गया। 

नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। उन्होंने ध्वजारोहण करके दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश आज भी विश्व को नई दिशा प्रदान करता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का नारा ष्जय जवान, जय किसान आज भी भारत की आत्मा का प्रतीक है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य, राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार, निर्माण लिपिक सरफराज बाबा, शिशुपाल सिंह यादव पप्पी, रमेश यादव, शरद तिवारी, बरकत अंसारी, समेत सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे। तहसील कार्यालय में उपजिलाअधिकारी मनोज कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। तथा उपस्थित कर्मचारियों ने गांधी टोपी लगाकर रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम सब को सम्मत दे भगवान की रामधुन का गायन किया गया। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुबे, लेखपालो जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, सलीम खान, सैयद टीपू, प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार ने बापू शास्त्री के क्षेत्र में माल्यार्पण कर नमन किया।महात्मा गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। 
विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय में एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान की अगुवाई में गांधी जयंती मनाई गई। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार, नवीन सचान, के अलावा कर्मचारियों ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री संविधान रचयिता बाबा साहब अंबेडकर के चित्रों में माल्यार्पण करके नमन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला, संजय शुक्ला, भोला प्रसाद, जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, कल्याण सिंह, राहुल राजपूत, विवेक मिश्रा, अमित पाल, संतोष भारती, नीतू, रेखा कुशवाहा आदि ने महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री तथा डा. भीमराव अंबेडकर के चित्रों में माल्यार्पण कर नमन किया। कालपी कॉलेज कालपी में प्राचार्य डा. मधु प्रभा तिवारी, ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुशील कुमार कनौजिया, की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
फोटो परिचय-गांधी जयंती पर ध्वजारोहण करते पालिकाध्यक्ष व अन्य

Post a Comment

Previous Post Next Post