आर वी चिल्ड्रेन एकेडमी में बच्चों ने राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की

(राकेश प्रजापति)
जालौन। दीपावली के अवकाश के पूर्व आर वी चिल्ड्रेन एकेडमी  में बच्चों ने राम दरबार की झांकी प्रस्तुत कर रामलीला का मंचन किया तथा प्रभू श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी पर दीप जलाये गये।
   स्थानीय आर वी चिल्ड्रेन एकेडमी में दीपावली के पूर्व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में रामलीला का दृश्य प्रस्तुत किया। भगवान श्री राम, माता जानकी, भ्राता भरत, शत्रुघ्न व लक्ष्मण के साथ प्रभू श्री राम के अन्न भक्त हनुमानजी की मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। 

झांकी के बाद भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के समापन के बाद अयोध्या आने की खुशी में बच्चों ने मिट्टी के दिये जलाकर दीपावली मनायी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राम श्रेया शुक्ला, जानकी छवि याज्ञिक, लक्ष्मण शुभी याज्ञिक, हनुमान जी अरुश कुशवाहा आदि ने भाग लिया।
फोटो परिचय- आर वी चिल्ड्रेन एकेडमी  में राम दरबार की झांकी 

Post a Comment

Previous Post Next Post