पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरुद्ध एक्टू का प्रदर्शन


0 विद्युत संयुक्त कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में एक्टू ने सौपा ज्ञापन
उरई(जालौन)। आज  जनपद जालौन के उरई मुख्यालय पर  आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस एक्टू द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा गया। 

    एक्टू के जिला अध्यक्ष कामरेड राम सिंह चौधरी ने कहा कि एक वर्ष से  लोकतांत्रिक तरीके से जारी आंदोलन ने कर्मचारियों के धैर्य ,अनुशासन और उनके कर्तव्य बोध को पूरे प्रदेश की जनता के सामने स्थापित किया है,किंतु सरकार कर्मचारियों का दमन करने पर आमादा है। जो एक जनता के द्वारा चुनी हुई  लोकतांत्रिक सरकार के विपरीत आचरण और जनता द्वारा लोककल्याण के लिए दी गई शक्तियों के दुरुपयोग के साथ ही संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों  ,मान्य व प्रचलित नियमों ,उपनियमों का अतिक्रमण है।सरकार कर्मचारियों की मागों को अगर नही मान्ती है एक्टू बिजली कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए पूरे प्रदेश आंदोलन करेगा। 
अयोध्या में  बिजली कर्मचारी नेताओं पर  धरना करने के लिए 5 करोड़ का जुर्माना लगाने वाला आदेश तत्काल वापस लिया जाय। विद्युत संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की मांगों पर विचार कर दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण कर निर्णय वापस लिया जाये।
             प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से  कामरेड राम सिंह चौधरी मुकेश मौर्य कामरेड  सुरेश कामरेड नरेंद्र कुमार देवेंद्र शिव बालक बाथम लखन लाल राज मंटू वर्मा राजआदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- ज्ञापन देने जाते एक्टू के कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post