0 सिंचाई, आवागमन और जल प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी ये योजनाएं, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति.
0 लगभग 22.50 करोड़ की अतिरिक्त परियोजनाओं का शिलान्यास, किसानों और ग्रामीणों को होगा सीधा लाभ.’
माधौगढ़(जालौन)। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा आज जनपद के ग्राम महोई, तहसील माधौगढ़ में पाहुज नदी के बाएं तट पर स्थित ‘नवीन महोई पम्प नहर’ का भव्य शिलान्यास किया गया। साथ ही कुल 29.64 करोड़ की लागत वाली 8 परियोजनाओं का विधिवत लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और जल संसाधन प्रबंधन के नए अध्याय की शुरुआत हुई।
इन परियोजनाओं में नहरों का पुनर्स्थापन एवं सुदृढ़ीकरण भी एक अहम हिस्सा रहा। दशकों पुरानी नहरों की मरम्मत कर उन्हें जल वहन योग्य बनाया गया है। इससे जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है, और जल रिसाव जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया गया है। आज के कार्यक्रम में लगभग 22.50 करोड़ की लागत से बनने वाली नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। ये परियोजनाएं आगामी समय में क्षेत्रीय जल संसाधनों और ग्रामीण ढांचे के और अधिक विस्तार में सहायक होंगी।इस अवसर पर ग्राम महोई और आसपास के ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब खेतों को समय पर सिंचाई मिल पाएगी, और फसलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन भी बढ़ेगा।ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने कहा कि सड़कें और जल प्रबंधन की सुविधाएं उनके जीवन को सरल बना रही हैं, जिससे सरकार की योजनाओं पर जनविश्वास और मजबूत हुआ है। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश सरकार गांव, किसान और गरीब के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल और जीवन का गहरा रिश्ता है। हमारी सरकार का हर कदम जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण उत्थान को समर्पित है। हम हर खेत तक पानी पहुंचाकर ही दम लेंगे। ग्राम महोई में आज का कार्यक्रम केवल शिलान्यास और लोकार्पण का आयोजन नहीं था, यह किसानों की खुशहाली और गांवों की तरक्की की ठोस शुरुआत है। जलशक्ति मंत्रालय के प्रयासों से जालौन अब विकास के उस पथ पर है, जहां हर खेत हरा-भरा होगा, हर घर जलयुक्त और हर रास्ता सुरक्षित। सरकार की यह दूरदर्शी पहल प्रदेश को ‘समृद्ध उत्तर प्रदेश’ की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, अरविंद सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
फोटो परिचय-भूमि भूजन करते जल शक्ति मंत्री व अन्य
Post a Comment