आबिद खान बने एएमएएआईएमआईएम पार्टी के नगर अध्यक्ष


0 ओवैसी की पार्टी जनाधार बढ़ाने में जुटी 
कालपी(जालौन)। सांसद बैरिस्टर असदउदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम पार्टी के द्वारा कालपी में जनाधार बढ़ाने के लिए अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। पूर्व सभासद आबिद खान को कालपी नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इससें समर्थकों ने खुशी जताई है। 


 ऑल इंडिया मजलिस-ए - इत्तेहादुल मुसलमीन के जिलाध्यक्ष एड. शोएब मंसूरी ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आबिद खान को नियुक्ति पत्र सौपते हुए अवगत कराया है कि पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार प्रसार करें एवं कर्मठ लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जनमानस में फैलाना सुनिश्चित करें। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि अपनी निष्ठा एवं परिश्रम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी तथा प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की उपलब्धियों तथा नीतियों का जन जन तक प्रचार करने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का सक्रिय दायित्व निभाएं। नवनियुक्ति नगर अध्यक्ष आबिद खान कहा कि पार्टी ने जो मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी लगन से अपने दायित्वों को निभाऊंगा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करूंगा। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस, सपा तथा बसपा की नीतियों की जमकर आलोचना की है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आबिद खान का डॉक्टर तस्लीम खान, शाहनवाज अंसारी, जय किशोर अहिरवार, मुकेश अहिरवार ,नासिर अंसारी, इमरान खान, नौशाद खान आशिक अंसारी हसीब कुरैशी, आसिफ खान, गुफरान खान, जुबेर खान,  सुल्तान खान आदि ने फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया।
फोटो परिचय- नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post