रमाई महिला सेवा संस्था ने धूमधाम से मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती


0 संविधान निर्माता के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
उरई(जालौन)। रमाई महिला सेवा संस्था द्वारा भारत रत्न, संविधान शिल्पी और नारी मुक्ति के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम संस्था के शिविर कार्यालय राजेन्द्र नगर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


संस्था की अध्यक्षा डॉ. रेखा सिंह ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा महिलाओं को दिए गए संवैधानिक अधिकारों के कारण ही आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।रविदास विकास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष ए.पी. भारती ने संस्था के सामाजिक व शैक्षिक जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए अधिकाधिक महिलाओं को इससे जोड़ने की प्रेरणा दी।
डा. शत्रुघ्न राजपूत ने अंधविश्वास व कुरीतियों से दूर रहकर बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। एसआरपी कोंच के प्रवक्ता अतुल कुमार ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन गौतम बुद्ध जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य जगदेव प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार घरों से बाहर निकलकर भी करना चाहिए।
इस अवसर पर मेहर शांति, गीता देवी, शर्मिला, शोभा, सोना, रिकी, रंजना, वर्षा, शैलेष सरोज, कुसुम, रचना, ममता, रेखा देवी, कल्पना, वंदना, आरती गौतम, अर्चना देवी, ऋतु चंचल, जयदेवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो परिचय- नारी मुक्ति के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करती महिलायें

Post a Comment

Previous Post Next Post