किसान समाधान दिवस में शिकायतों क़े झूठे निस्तारण का भंडाफोड़


उरई(जालौन)। विकास भवन क़े महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में किसानो की समस्याओ  क़े समाधान हेतु हर महीने क़े दुसरे बुधवार क़ो समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है उसी क्रम में आज भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


  बुधवार क़ो विकास भवन क़े महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में किसान समाधान दिवस का आयोजन जिला धिकारी अध्यक्षता में किया गया औरमुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद थे तो वही जिसमे नहर विभाग की पोल तब खुली ज़ब तरसौर रजवाहा क़े सिल्ट सफाई क़े नाम पर झूठी आख्या जिलाधिकारी क़ो यह लिख कर दें दी गई की जेसीबी मशीन लग चुकी है और काम चल रहा है। तो शिकायत करता ने उसका खंडन करते हुऐ विभाग़ की पोल खोल दी की जहाँ काम होना है वहा अभी तक कोई मशीन नहीं पहुंची है। इसी तरह नलकूप विभाग क़े भी फर्जीवाड़ा का भी किसानो ने खुलासा किया। ठीक उसी तरह लघु सिचाई विभाग में किसानो की बोरिंग की सब्सिटी में भी घपले की शिकायत हुई।इतना साब कुछ उजागर होने क़े बाद भी मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी ने उन अधिकारियो पर ना तो कार्यवाई की और ना हीं उन्हें हिदायत दी गई जिससे से जाहिर हो रहा है की चाहे किसान दिवस हो या थाना दिवस सब महज दिखावा है।
फोटो परिचय- किसान समाधान दिवस में शिकायतों को सुनते डीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post