जालौन। जम्मू कश्मीर में पाक समर्थित आतंकवादियों द्वारा 28 निर्दाेष भारतीयों की नृशंस हत्या से उद्वेलित नगर वासियों ने भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। स्थानीय द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सचिव प्रेम कुमार गुप्ता महिला संयोजिका श्रीमती ऊषा गुप्ता, संरक्षक सतीश सेंगर, वाचस्पति मिश्र, अनिल शिवहरे, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, सुनील गुप्ता, नयना साहनी, सरिता कुशवाहा आदि ने पहलगाम घटना की निंदा करते हुए, आतंकवाद पर अन्तिम प्रहार की मांग की।
संरक्षक अनिल माहेश्वरी, आशीष द्विवेदी, प्रियांशु त्रिपाठी, इंद्रजीत सिंह, बृजेश उदैनिया, श्रीमती अनिता माहेश्वरी, कंचन अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, पीयूष गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, पंकज गर्ग, सन्तोष सोनी, राकेश लाक्षाकार, गौरव गुप्ता, मुक्ता, विधि अग्रवाल, आशा प्रजापति, पप्पू चौहान आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कठोर कार्रवाई की मांग की है। उपस्थित जनसमुदाय ने धर्म आधारित आतंकवाद के समूल नाश पर बल दिया। पश्चिम बंगाल में भी जारी हिंसा को रोकने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा स्थल से कैंडल मार्च भी निकाला गया। जो मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी स्मारक पर समाप्त हुआ। श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की भी सहभागिता रही एवं कांवेंट इंटर कालेज के प्रबंधक, प्राचार्य एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने विभिन्न पोस्टर के द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद की तथा कठिन समय में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।
फोटो परिचय-कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करती महिलाएं
फोटो परिचय-कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करती महिलाएं
Post a Comment