उरई(जालौन)। यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हुए हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम में एस आर बालिका इण्टर कॉलेज उरई की छात्रा कल्पना तिवारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जनपद की सूची में एस आर इण्टर कॉलेज के छात्र अनुज कुमार ने 90.8 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां तथा बलराम ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।
आज घोषित परिणामों के अनुसार विद्यालय के प्रबन्धक अशोक कुमार राठौर ने बताया कि इण्टरमीडिएट में बालिका विद्यालय से कुल 201 छात्राएं सम्मिलित हुई थी जो सभी उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार हाई स्कूल में 159 बालिकाएं सम्मिलित हुई थीं वह भी शत् प्रतिशत उत्तीर्ण हुई हैं। इण्टरमीडिएट में कुल 114 छात्राओं ने तथा हाई स्कूल में 95 छात्राओं ने ऑनर्स सम्मान परीक्षा उत्तीर्ण की है।
बालक वर्ग में इण्टरमीडिएट में सम्मिलित 263 छात्रों में से 250 छात्र तथा हाई स्कूल में सम्मिलित 200 छात्रों में से 196 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए समस्त सफल छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकान्त द्विवेदी ने मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि आज पूरा विद्यालय परिवार बच्चों की सफलता से प्रसन्न है तथा इसके लिए सफल छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं।
फोटो परिचय-छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ
Post a Comment