0 अंबेडकरवादियों मे आक्रोश, प्रशासन ने पुनः लगवाई प्रतिमा
माधौगढ(जालौन)। तहसील की ग्राम पंचायत मींगनी के मजरा भगवानपुरा में संविधान निर्माता भारत रत्न दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा गालमपुरा सडक मार्ग पर लगी थी। किसी अज्ञात अराजक तत्व ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिभा से हाथ तोड़ दिया जिसकी खबर ग्रामीणों ने डायल ११२ और अन्य शासन प्रशासन को दी तो मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई प्रभारी तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप सिंह उपनिरीक्षक संतोष सिंह पुलिस प्रशासन के पहुंचे तो ग्रामीणों के सहयोग उक्त प्रतिमा को अलग कराया तो नही नवीन प्रतिमा लगाई गई है।
इस मौके पर दीपराज गुर्जर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बृजेश कुमार जाटव जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी विक्रम सिंह जंगबहादुर सिंह सपा नेता रामौतार बौद्ध तुलाराम दोहरे प्रयागनारायण पूर्व प्रधान समेत समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी भीम आर्मी के नेताओं के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए सभी ने शासन प्रशासन से मांग की कि ऐसे अराजकतत्वों की जांच कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए वैसे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लोगों ने लिए और दिखाया कि कोई एक व्यक्ति गुम्मी लिए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा से हाथ तोड़ते नजर आ रहा है। लेकिन उक्त का चित्र साफ न दिखने से अराजक तत्व की पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।उप जिला अधिकारी माधोगढ़ मनोज कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया है। भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किसी अराजक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया था जिस पर प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई हैं। शांति व्यवस्था बनी रही है। भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द पड़कर कानूनी कार्रवाई करने की भी निर्देश दे दिए।
फोटो परिचय-प्रतिमा लगवाते प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी
फोटो परिचय-प्रतिमा लगवाते प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी
Post a Comment