माधवगढ़(जालौन)। कोतवाली माधौगढ पुलिस ने काफी समय से पुलिस को चकमा देकर घूम रहे चार वारण्टियों को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिनको संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।
माधौगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा जिन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रामप्रकाश शाक्यवार पुत्र मथुरी शाक्यवार निवासी कस्बा व थाना माधौगढ़,रामप्रताप सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी ग्राम मिहोनी थाना माधौगढ़,मेहरवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह,कल्लन सिंह पुत्र मेहरवान सिंह निवासी ग्राम सिरसादोगढ़ी थाना माधौगढ़ को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
फोटो परिचय- पुलिस गिरफ्त में वारंटी
Post a Comment