बसपा की जिला स्तरीय बैठक सरकार पैलेस में 21 को--बृजेश जाटव


उरई(जालौन)। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जेलरोड स्थित सरकार पैलेस में 21 अप्रैल को दिन सोमवार 11 बजे आहूत की जायेगी।
उक्त बात की जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष डा. बृजेश जाटव ने बताया कि बसपा की जिला स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड प्रभारी समसुद्दीन राइन होंगे
 जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रविकांत मौर्य मुख्य प्रभारी झांसी मंडल, कैलाश पाल मुख्य प्रभारी झांसी मंडल, अमित वर्मा मुख्य प्रभारी झांसी मंडल, कैलाश यादव मुख्य प्रभारी झांसी मंडल  होंगे एवं मीटिंग की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश जाटव करेंगें। उन्होंने जिला के पदाधिकारियों, विधानसभा के पदाधिकारियों,जिला पंचायत सदस्य, सभासद एवं नगर के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों  से अपील की है कि समय से सरकार पैलेस में पहुंचकर मीटिंग को सफल बनाएं।
फोटो परिचय- बसपा जिलाध्यक्ष डा. बृजेश जाटव

Post a Comment

Previous Post Next Post