कोंच(जालौन)। मुहल्ला गांधी नगर स्थित शैक्षणिक संस्था ज्वाला भद्रसेन जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि मनोज बादल और अधिबक्ता अमित रावत की अध्यक्षता में वार्षिक परीक्षा फल बितरण समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया पुरुष्कार पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया इस दौरान मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भी आए इनको अच्छी शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम , खेलकूद में भी दक्षता रहे खेलकूद से स्वस्थ रहें इस प्रकार से विद्यालय परिवार प्रयासरत है मंच का संचालन अनुज राठौर ने किया इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य श्रीमती चित्तर सिंह, महेश, किशोर, राम मोहन सहित अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। प्रथम विराट, द्वितीय खुशी, तृतीय हिमांशु, प्रथम अंशिका, द्वितीय कशिश, तृतीय आयशा प्रथम दिव्या, द्वितीय ऋषि, तृतीय आर्यन कार्यक्रम में छात्रों के उत्साह और शिक्षकों के समर्पण ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में ऐसे ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।
फोटो परिचय- परीक्षाफल बांटते मुख्य अतिथि
फोटो परिचय- परीक्षाफल बांटते मुख्य अतिथि
Post a Comment