थाना समाधान दिवस में समस्याएंे सुनी खंड विकासाधिकारी ने


रामपुरा(जालौन)। आज रामपुरा थाना परिसर में रामपुरा खण्ड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे 4 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे से 2 शिकायते राजस्व से सम्बंधित रही। 2 शिकायत थाना पुलिस से सम्बंधित रही।


 पुलिस से सम्बंधित एक शिकायत का मौके पर  निस्तारण कर दिया। शेष तीन शिकायतांे का गुड़ दोष के आधार पर मौके पर जाकर कर निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के मौके पर खण्ड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार यादव, थाना प्रभारी संजीव कुमार कटियार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक शिव श्याम पाण्डेय, लेखपाल संदीप सिंह, लेखपाल योगेंद्र सिंह, लेखपाल शशांक सोनी, लेखपाल अजय पाल, लेखपाल, श्रीप्रकाश राठौर, पीएलवी सीमा झा आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- शिकायते सुनते बीडीओ व थाना प्रभारी

Post a Comment

Previous Post Next Post