0जोल्हूपुर मोड़ में अभियान की खबर सुनकर ट्रक संचालकों में मचा हड़कम्प
कालपी(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप शनिवार की दोपहर को जोल्हूपुर मोड़ हाइवे रोड में प्रशासन ने अभियान चलाकर बिना प्रपत्रों के ओवरलोड वाहनों में बालू परिवहन करते हुए 16 ट्रकों को पकड़ लिया। टीम ने सभी पकड़े वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर सीज करा दिया गया।
विदित हो कि रात्रि की चैकिंग के दौरान ओवरलोड भरे ट्रको को लोकेशन करने वाले सक्रिय रहते हैं। इसलिये ज्यादातर गाडियां जगह जगह छिपा कर खड़ी कर दी जाती है। जिससें प्रशासन के हत्थे चढ़ नहीं पाती है। इस वजह से उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में कड़ी धूप में चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व संयुक्त टीम के द्वारा हाइवे रोड के जोल्हूपुर मोड़ में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिना प्रपत्रों के अवैध बालू के ओवरलोड भरे 16 ट्रको को परिवहन करते पकड़ लिया। टीम के द्वारा पकड़े वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गई है। चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी वाहनों को गल्ला मंडी कालपी के परिसर में खड़ा कराकर सीज करने की कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि ओवरलोड परिवहन व अवैध खनन के खिलाफ अभियान निरंतर चलता रहेगा।
फोटो परिचय -चैंकिंग अभियान में जुटे एसडीएम तथा संयुक्त टीम
Post a Comment