उत्कृष्ट शोध के लिए एक्सीलेंस इन रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किए गए डा. अभिषेक कुमार मिश्र


उरई(जालौन)। जालौन जनपद ग्रामीण क्षेत्र में नदीगांव निवासी डा. अभिषेक कुमार मिश्र सुपुत्र उमाशंकर मिश्र से.नि. प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज उरई, आईएफटीएम विश्वविद्यालय मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ प्रो. पद पर कार्यरत, स्कूल आफ कम्प्यूटर सांइस एण्ड एप्लीकेशंस शोध के लिए एक्सीलेंस इन रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया।


 डा. मिश्र को यह सम्मान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन क्रटियर्स इन एडवांस एण्ड रिसर्च फार मल्टीडिसिप्लिनरी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एनवार्यनमेंटल एण्ड रिलेटिड सांइसेज के दौरान उत्कृष्ट शोध के लिए प्रदान किया गया, डा. मिश्र को इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने डा. मिश्र को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि शिक्षकों को सम्मान प्राप्त होना विश्वविद्यालय के लिए अत्यन्त ही गरिमा का विषय है तथा डा. मिश्र को इस सम्मान से विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक व विद्यार्थी भी उत्कृष्ट शोध के प्रति प्रेरित होगें। कुल सचिव प्रो. संजीव अग्रवाल ने डा. मिश्र को सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा अच्छे कार्य के परिणाम हीं अच्छे आते है। डा. मिश्र ने बताया वे इस अवार्ड प्राप्त से काफी उत्साहित है तथा अपने शोध कार्य को नई ऊंचाईयों पर ले जायेंगे। डा. मिश्र की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के समस्त व्याख्याता एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस शोध कार्य एवं सम्मान पर अवस्थी ग्रुप आफ एजूकेशन उरई के प्रबन्धक-निदेशक डा. भास्कर अवस्थी एवं इंजी. प्रभाकर अवस्थी, इंजी. प्रशान्त अवस्थी ने शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित की। डा. विशम्भर दयाल चतुर्वेदी, डा. दीपा चतुर्वेदी, श्यामबाबू पाण्डेय, डा. मुरलीधर आर्या, अनूप समाधिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी द्विवेदी, भाजपा नेत्री श्रीमती बृजलता द्विवेदी, विश्वेरदयाल तिवारी, मनोज कुमार मिश्र इंजी. ऋषि कुमार मिश्र, गौरव तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्तकर एंव बधाई दी।
फोटो परिचय- उत्कृष्ट शोध के लिए डा. अभिषेक कुमार सम्मानित

Post a Comment

Previous Post Next Post