बाबा साहब के सम्मान में भाजपाइयों ने अनुसूचित जाति प्रबुद्ध जनों से किया सम्पर्क


कोंच(जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में पखवाड़ा कार्यक्रम चलाए जाने की घोषणा की थी जिसके तहत दिन रबिबार को भाजपा नगर इकाई द्वारा अनुसूचित जाति प्रबुद्ध जन सम्पर्क कार्यक्रम चलाया गया औऱ उनका सम्मान किया गया!

          भाजपा नगर इकाई ने अनुसूचित जाति प्रबुद्ध जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अनुसूचित वर्ग के प्रमुख लोगों के आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट करते हुए उनका हाल चाल जाना और उन्हें फूल माला पहनाकर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सुनील शर्मा बाबूराम पाल सभाषद अनिल वर्मा दंगल यादव रविकांत कुशवाहा बादाम कुशवाहा शिव सिंह कुशवाहा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
फोटो परिचय- प्रबुद्ध जनों से संपर्क करते विधायक व पालिकाध्यक्ष 

Post a Comment

Previous Post Next Post