उरई(जालौन)। पहलगाम में हुए हिंदू भाइयों की निर्मम हत्या जो धर्म पूछ कर आतंकवादियों द्वारा की गई ।इस घटना पर संपूर्ण भारत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोगों के हृदय हिल उठे ,आत्माएं रो पड़ीं और इस वेदना की श्रृंखला में संवेदना साहित्य समिति की अध्यक्षा डा. माया सिंह माया के द्वारा स्थानीय शिशु मंदिर राजेंद्र नगर उरई में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें जनपद के गणमान्य, समाजसेवी ,शिक्षक एवं साहित्यकार शामिल रहे । साहित्यकारों ने अपनी संवेदनाओं को समेट काव्यमयात्मक, अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपनी संवेदनाओं को लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। और अपने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर मानव श्रृंखला बनाकर नारे लगाए आतंकवाद का अंत हो, पाकिस्तान मुर्दाबाद तदुपरांत सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की जय हिंद, वंदे मातरम के नारे लगाए इस सभा में उपस्थित साहित्य शिरोमणि पंडित यज्ञ त्रिपाठी एडवोकेट ने अपने सार गर्भित उद्बोधन में कहा आतंकवाद का संपूर्ण खात्मा होना चाहिए ।राजाराम व्यास, डा. शशिकांत गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार पाठक,आचार्य रविंद्र जी, शिक्षक ब्रह्म प्रकाश अवस्थी एवं कविसिद्धार्थ त्रिपाठी ,अभिषेक सरल, दिव्यांशु दिव्य, आदि ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी ।समाजसेवी मातृशक्ति पूजा सिंह सेंगर, शिरोमणि सोनी,प्रियंका शर्मा ने अपनी आत्मा के आक्रोश को व्यक्त कर काव्यात्मक श्रद्धांजलि देकर, संपूर्ण वातावरण को जागृत किया। भाजपा नेत्री सीमा सिंह जादौन, शिल्पी सिंह, प्रवेश कुमारी, रविता सिंह, आशा देवी, गायत्री दिलीप श्रीवास्तव ,विपिन माहेश्वरी, सागर भदोरिया ,प्रशांत अग्रवाल ,अरुणश्रीवास्तव ,अमित सिंह सेंगर, श्रेष्ठ प्रताप सिंह, अरविंद सोनी, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, भोला प्रसाद, चंद्रभान पाल, अरुण प्रताप सिंह राजू, सीता शरण गौतम, सभी ने अपने ओजस्वी विचारों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी जय हिंद वंदे मातरम के नारे लगाए।
फोटो परिचय-कैडिल मार्च निकाली समिति की अध्यक्षा डा. माया सिंह व अन्य
Post a Comment